डॉ ख़्वाजा शाहिद को इंडिया इस्लामिक सेंटर के चुनाव में जीत हासिल करने पर मुबारकबाद

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली/ इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में जीत हासिल करने वाले मानु विश्विद्यालय के पूर्व प्रो-वाईस चांसलर डॉ.ख़्वाजा एम शाहिद से कारवां फाउंडेशन के चेयरमैन एडवोकेट रईस अहमद, दिल्ली मुस्लिम मजलिस मुशावरत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इदरीस कुरैशी व अन्य सामाजिक शख्सियतों ने उनके घर पहुचकर मुबारकबाद पेश की।

 डॉ. शाहिद ने बड़े ही कड़े मुकाबले में 39 उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में रहते हुए सेंटर के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के पद के लिए इस चुनाव में जीत दर्ज की है, जिसके मतों की गिनती भी तीन दिन तक चली। इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद चुनकर आये हैं। इसी सिलसिले में एडवोकेट रईस अहमद के अलावा सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट असलम अहमद, एआईईएम से क़ाज़ी मोहम्मद मियां, ऐजाज़ गोरी ने भी मुबारकबाद दी।

 डॉ. शाहिद तालीम के क्षेत्र में बहुत अहम मक़ाम रखते हैं। जिससे उनके अनुभव के मुताबिक इस्लामिक सेंटर में शिक्षा के कुछ काम होने की उम्मीद बंधी हैं। एक नर्म मिजाज़ और आकर्षक शख्सियत के मालिक डॉ. ख़्वाजा शाहिद ने अपने चुनावी वादों में से एक सेंटर के संस्थापकों की तस्वीरों को सेंटर की गैलरी में स्थापित करने का वादा, अपनी जीत हासिल करते ही पूरा किया है। उम्मीद है कि बाक़ी सेंटर व अवामी विकास के कार्यों में भी इसी तरह काम की रफ्तार देखने को मिलेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास