फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल की वार्षिक राष्टीय आम सभा की बैठक आयोजित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल की वार्षिक राष्टीय आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें 14 राज्यों के प्रतिनिधि सदस्यों ने प्रतिभाग किया| पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वी.के.बंसल को श्रद्धापूर्वक याद करने के साथ बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी | पूरे दिन की कार्ययोजना सहित जिन मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जानी तय रहा, मुख्य बिंदुओं के विषय में फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश्वर पैन्यूली से जानकारी देते हुवे बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी बोर्ड के पाँच सदस्यों को फेडरेशन के सदस्य के रूप में नामित किया |
बैठक में प्रमुखता के साथ यह तय किया गया की,एकल बिन्दु जीएसटी व्यवस्था लागू करवाने के लिए सरकार से अनिवार्य रूप से बातचीत की जाएगी| साथ ही जी.एस.टी विभाग द्वारा मनमाने तरीको से जो जी.एस.टी पंजीकरण किए गये है, उनसे व्यापारियों को होने वाली परेशानियों की ओर सरकार का ध्यान दिलाते हुवे उसे जल्द ही सुधारा जाए| 

अलग अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने राज्यों व जनपदों में अलग अलग सेक्टर्स से जुड़े व्यापारिक कार्य के दौरान होने वाली परेशानियों और उससे जुड़े तमाम मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया और सुझाव भी दिए| और फेडरैशन से उन पर तेजी से विचार करने के साथ ही निर्णायक कदम उठाने के लिए सरकार से अलग अलग स्तरों पर बातचीत करने का आग्रह किया आयकर अधिनियमकी धारा 43बी खंड (एच) से जुड़े मुद्दों पर तुरंत कार्यवाही के लिए चर्चा प्रमुखता से की गई 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास