महिला समानता दिवस पर द्वारका हाफ मैराथन का आयोजन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली- द्वारका स्थित वेगस मॉल में महिला समानता दिवस के अवसर पर 12वें द्वारका हाफ मैराथन और चैरिटी रन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें उन्होंने परिवार की सेहत और फिटनेस के साथ लैंगिक समानता का संदेश दिया। कोच रविंदर द्वारा आयोजित इस मैराथन में 15, 10 और 5 किलोमीटर की हॉफ मैराथन दौड़ और 5 किलोमीटर के वॉकथॉन की अलग अलग कैटिगरी थी, जिससे हर उम्र और फिटनेस स्तर के लोग इसमें हिस्सा ले सके। यह दौड़ मॉल से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई, जिसने पूरे शहर के धावकों को एक साथ जोड़ा।
वेगस मॉल के वाइस प्रेसीडेंट रविंदर चौधरी ने कहा कि वेगस मॉल हमेशा से सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र रहा है और इस साल महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। यह मैराथन सिर्फ फिटनेस के लिए नहीं, बल्कि समानता और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी आयोजित की गई थी। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामुदायिक मेलजोल को बढ़ावा देना था। इसमें शामिल लोगों ने दौड़ का आनंद लेने के साथ-साथ चैरिटी के लिए भी योगदान दिया, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के कार्यों में मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार