यूपी के मंत्री रघुराज सिंह ने किया फोर्टी को उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित

 आशा पटेल ० 
जयपुर | फैडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) का 50 सदस्‍यीय दल शीघ्र ही उत्‍तर प्रदेश जाएगा। फोर्टी कार्यालय में उत्‍तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री डॉ रघुराज सिंह ने फोर्टी के सदस्‍यों को उत्‍तर प्रदेश आमंत्रित किया है। डॉ रघुराज सिंह ने कहा कि राजस्‍थान के उद्योगपतियों की प्रतिष्‍ठा पूरी दुनिया में है। यूपी सरकार भी इस अनुभव का लाभ उठाना चाहती है। राजस्‍थान और यूपी के बीच व्‍यापार बढ़ाने में फोर्टी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए हम यूपी में फोर्टी के दल को आमंत्रित करते हैं। 
इस अवसर पर फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल, पी डी गोयल,एडिशनल जनरल सेक्रेटरी फोर्टी विनोद गुप्ता, सेक्रेटरी गिरीश अग्रवाल,प्रभात गुप्ता, फोर्टी सदस्य अरुण गुप्ता अभिषेक जैन,यूथ विंग अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल, पूर्व अध्‍यक्ष धीरेंद्र राघव, सेक्रेटरी यूथ विंग गौरव मोदी,उपाध्यक्ष फोर्टी यूथ विंग विनीत वशिष्ठ, सेक्रेटरी यूथ विंग अनुराग अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य राहुल खंडेलवाल, सी ए विजय अग्रवाल, शिव शर्मा ,वुमन विंग अध्‍यक्ष डॉ अलका गौड, महासचिव ललिता कुच्‍छल के साथ महिला विंग की सदस्‍य शैला जैन और दीप्ति सक्सेना भी मौजूद रहे।

सुरेश अग्रवाल ने कहा कि यूपी ने पिछले एक दशक में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय उपलब्‍धियां हासिल की है। यूपी में निवेश की संभावनाएं तलाशने और द्वीपक्षीय व्‍यापार बढ़ाने में फोर्टी अपनी भूमिका निभाएगा। कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल ने भी यूपी के औद्योगिक विकास में योगी सरकार की कार्ययोजना की सराहना की और दोनों राज्‍यों के बीच व्‍यापारिक रिश्‍तों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड