नेताजी के पुण्यतिथि पर लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। ककरोला गांव विस्तृत सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 79वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। वार्ड नंबर 123 ककरोला गांव के निगम पार्षद सुदेश गहलोट तथा राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। बता दें कि नेताजी की मृत्यु 18 अगस्त 1945 में एक विमान दुर्घटना के दौरान हो गई थी।

ज्ञात हो कि मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी विगत कई वर्षों से नेताजी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाते है। इस अवसर पर ककरोला गांव के कई लोगों ने हिस्सा लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार