पीएनबी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक ने दिल्ली में अपने मुख्यालय और देश भर में जोनल कार्यालयों में उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। उत्सव के अंग के रूप में, कर्मचारियों ने एक स्वास्थ्य प्रतिज्ञा ली, जिसमें प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम कर अपनी बेहतरी को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक बिभु प्रसाद महापात्र ने कहा, "स्वास्थ्य केवल शारीरिक फिटनेस से कहीं अधिक है; यह मानसिक बेहतरी के बारे में भी है। जीवन कितना ही व्यस्त हो जाए, अपने लिए और अपने जुनून के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है। चाहे हम जीतें या हारें, असली जीत भागीदारी करने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में निहित है।"

इस अवसर पर पीएनबी ने टेबल टेनिस, बैडमिंटन और प्लैंक प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं भी आयोजित किया व कर्मचारियों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और टीम भावना और साहचर्य की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इन गतिविधियों ने संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने में नियमित व्यायाम के महत्व को रेखांकित किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार