रीड एंड लीड फाउंडेशन द्वारा विनोद कुमार त्रिपाठी का स्वागत

० संवाददाता द्वारा ० 
औरंगाबाद - रीड एंड लीड फाउंडेशन औरंगाबाद के कार्यक्रम "लेखक से मिलिए के तहत विनोद कुमार त्रिपाठी का स्वागत किया गया इस कार्यक्रम का विषय था "उर्दू हिदुस्तानी भाषा है इसको हिंदुस्तानी ही रहने दो " इस अवसर पर विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उर्दू भाषा को हम ने बहुत मुश्किल बना दिया है अगर इस को जिंदा रखना है तो हमे अरबी,फारसी, शब्दों का प्रयोग कम से कम करना होगा और हिंदुस्तानी भाषा को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए.स्वागत करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष मिर्जा अब्दुल कय्युम नदवी ने कहा कि विनोद कुमार त्रिपाठी इलाहाबाद के हैं। 
उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति में एमए किया, इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल से संबंधित पत्रिका कैंपस का प्रकाशन किया, इस के अलावा उर्दू में विनोद कुमार त्रिपाठी की दो "मेरी जमीन मेरा आसमान" और "मेरी जमीन की धूप". नामक पुस्तकें प्रकाशित हुई है जिन पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं. रीड अँड लीड फाऊंडेशन औरंगाबाद की परंपरा रही है कि जब भी कोई लेखक या कवि शहर मे आता है तो उसका सम्मान किया जाता है. चर्चा में जिया सर ( प्राईम स्टार ) साहित्य प्रेमी मोहम्मद नईम खान,लोकमत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार सईद अहमद ने भाग लिया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार