रिलायंस फाउंडेशन ने वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए 50 महिलाओं का चयन किया

० आशा पटेल ० 
मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन ने वाइटल वॉइसेज के साथ मिलकर वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए 50 विशिष्ट महिलाओं का चयन किया है। यह फेलोशिप सोशल सेक्टर में ऐसी वीमेन लीडर्स और आंत्रप्रेन्योर्स को एक साथ लाएगा, जो जलवायु, शिक्षा, आजीविका, खेल आदि अहम क्षेत्रों में काम करती हैं और जिनका मकसद भारत की प्रमुख सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना है।
द वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम 2024-25 मुंबई में हुआ, जहां फेलो के पास नेटवर्किंग और भारत व दुनिया के सोशल सेक्टर एक्सपर्ट्स से अहम जानकारी हासिल करने का मौका मिला। रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो वह असंभव को संभव बना देती हैं। वे नई सोच और दृष्टिकोण को सामने लाती हैं। वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए चुनी गई 50 फेलो को बधाई।"
वाइटल वॉइसेज ग्लोबल पार्टनरशिप के प्रेसिडेंट और सीईओ एलिस नेल्सन ने बताया, 'हम रिलायंस फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस पार्टनरशिप के जरिए भारत की अगली पीढ़ी की उन महिलाओं को सहायता मिलेगी, जो सामाजिक बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार