ईद ए मिलाद उन नबी के मौक़े पर थाना सागर पुर में अमन कमेटी की मीटिंग : नए एस एच ओ दिनेश कुमार का स्वागत

० इरफ़ान राही ०
नयी दिल्ली - दक्षिण पश्चिम ज़िला,थाना सागर पुर स्थित अमन कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर थाने का पदभार संभालने वाले नवनियुक्त एस एच ओ दिनेश कुमार का सभी अमन कमेटी के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सभी को मुबारकबाद पेश की और हज़रत मोहम्मद साहब के संदेश को मानने व आपके तरीक़े पर चलने की बात कही उन्होंने क्षेत्र में होने वाले जूलूसे मोहम्मदी व जलसे में भाईचारा व सद्भावना को मजबूत करने की बात कही । अमन कमेटी के सदस्य पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता इरफ़ान राही ने ईद ए मिलाद उन नबी और हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नात शरीफ और हिंदी दिवस पर कविता प्रस्तुत की। वरिष्ठ सदस्य सोमेंद्र सोलंकी ने भी शायरी करके एस एच ओ का स्वागत किया व बंधाई दी ।
इस मौक़े पर अमन कमेटी के सदस्य इरफ़ान राही, रियाज़ अंसारी, अनीस सैफी, सोमेंद्र सोलंकी , मोहम्मद हसमुल्लाह, भगवान तिवारी, निशा , शम्स तबरेज़,प्रकाश शर्मा, रणसिंह चौधरी, अज़ीज़ अहमद, मौलाना साहब, सन्नी कुमार, पिंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली