सांचौर जिला यथावत बना रहना चाहिए - हीरा लाल विश्नोई

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष तथा सांचौर के पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई ने कहा है जनहित में सांचौर जिला यथावत रखा जाना चाहिए। जयपुर में अपने निवास आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्नोई ने कहा कि सांचौर जिला बनाते समय सभी मानदंडो का पूरा ध्यान रखा गया था तथा सर्वे के पश्चात सांचौर को जिला बनाया गया था। विश्नोई ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया तथा सांचौर को यथावत जिला बनाए रखने का अनुरोध किया।

 उन्होंने कहा कि सांचौर जिले से पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उनका चार्ज जालौर के पुलिस अधीक्षक को दिया गया है तथा सांचौर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर का स्थानांतरण कर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है इस कारण सांचौर जिले को यथावत रखने की मांग को लेकर वहां के लोग आंदोलन के लिए तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास