राज कंप्यूटर सर्विसेज ऑफिसर्स एसो ने की विभागीय नवाचारों पर चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान कंप्यूटर सर्विसेज ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान के विभिन्न जिलों से संगठन के सदस्यों ने भाग लिया और विभागीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के निवर्तमान आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने संगठन के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर राज्य के आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया। 
उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान अनुभवों को साझा किया और बताया कि देशभर में राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाते हैं, उन्हे विभाग की सराहना सुनने को मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर ई-गवर्नेंस को बेहतर बनाते हुए आमजन की सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष संजय जगदीश कार्णिक ने संगठन और विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। संगठन के महासचिव डॉ. युवराज गुर्जर और उपाध्यक्ष रितेश कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड