सीएम के साथ व्यवसायी राजू मंगोडीवाला भी जापानी व्यवसायियों को निमंत्रित करेगें

० आशा पटेल ० 
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जापान में होने वाली राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लेने राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष तथा जयपुर ज्वैलर असोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला भी जापान के लिए रवाना हो गए।
राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि राजस्‍थान का यह प्रतिनिधिमंडल टोक्यो और ओसाका में होने वाली राजस्‍थान इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लेगा। इसमें जापान के शीर्ष औद्योगिक घरानों, कंपनियों और निवेशकों को राइजिंग राजस्‍थान में आयोजित होने वाली समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेगा। यहां जापान के उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने राजस्‍थान में निवेश की संभावनाओं और सरकार की उद्योग प्रोत्‍साहन नीतियों का रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा। 

 मुख्यमंत्री भजनलाल के राजस्‍थान में औद्योगिक विकास और राजस्‍थान को 370 बिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाने के विजन को प्रवासी राजस्थानियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही उन्हें 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में होने वाले “राइजिंग राजस्‍थान”इन्वेस्टमेंट समिट -2024 में आमंत्रित किया जाएगा। राज्‍य सरकार के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल का यह जापान दौरा 14 सितंबर तक चलेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार