टेक कनेक्ट में प्रौद्योगिकी,उद्योग और शिक्षा से 'विकसित भारत 2047' के लिए कार्य हो

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रौद्योगिकी, उद्योग और शिक्षा जगत के समन्वय से 'विकसित भारत 2047' के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने 'टेक कनेक्ट 2024' को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' के अंतर्गत उपलब्ध स्थानीय संपदा और मानव संपदा का प्रभावी उपयोग करने की रणनीति पर कार्य किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत और प्रौद्योगिकी से जुड़े संस्थानों को मिलकर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भी प्रभावी कार्य किए जाने पर जोर दिया। 
बागडे पूर्णिमा कॉलेज में 'टेक—कनेक्ट2024' में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का है। देश में प्रौद्योगिकी, उद्योग और शिक्षा के समावेश से ऐसे तंत्र की स्थापना की जाए जिससे सतत और स्थाई विकास के लिए कार्य हो सके। उन्होंने राजस्थान के युवाओं को प्रौद्योगिकी और शिक्षा के बीच की खाई को पाटकर राज्य में कृषि, खाद्य और पोषण, पशु चिकित्सा, चिकित्सा और स्वास्थ्य, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र आदि के लिए प्रभावी कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड