आईसीएसआई के जयपुर चैप्टर ने 49वां स्थापना दिवस मनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर | आईसीएसआई के जयपुर चैप्टर ने अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष सीएस रजत कुमार गोयल ने बताया कि चैप्टर के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कार्यस्थल प्रबंधन एवं तनाव प्रबंधन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। चेयरमैन ने बताया कि आईसीएसआई के एनआइआरसी के जयपुर चैप्टर की स्थापना 16 अक्टूबर 1975 को हुई थी। सेमिनार के अतिथि वक्ता सूर्या हॉस्पिटल जयपुर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आलोक त्यागी थे, 

 आईसीएसआई के सदस्यों और छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच का भी आयोजन किया। स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में छात्रों और सदस्यों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच और सेमिनार से लाभान्वित हुए। अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों, छात्रों और आईसीएसआई के कर्मचारियों को स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास