रिलायंस के 75 हजार वालंटियर्स ने देश भर में चले स्वच्छता-अभियान में हिस्सा लिया

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : स्वच्छता पखवाड़े में राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के तहत रिलायंस के 75,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने 4,100 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। वालंटियर्स में 59 हजार से अधिक रिलायंस के कर्मचारी थे और करीब 16 हजार लोग रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न पहलों से जुड़े थे। रिलायंस कर्मियों के साथ साथ उनके परिवार और समुदाय के अन्य लोग भी शामिल हुए। कुल 17 हजार से अधिक पेड़ भी इस दौरान लगाए गए।
स्वस्छता अभियान पर रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा, “रिलायंस के लिए स्वच्छ भारत मात्र एक मिशन नही है; यह हमारे रिलायंस परिवार के हर एक सदस्य के लिए पर्यावरण की देखरेख का अवसर है। इस वर्ष रिलायंस का WeCare4Swachhata अभियान भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान में हमारी भागीदारी का एक दशक पूरा होने का प्रतीक है। रिलायंस इको सिस्टम में निहित ‘वी केयर’ दर्शन के तहत, हमारे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करना है। पूरे भारत में स्वच्छता के लिए स्वयंसेवा महत्वपूर्ण है,
हमारा उद्देश्य समुदायों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।” आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों, समुद्र तटों, पूजा स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए। इसके अलावा, 30,000 से अधिक बच्चों ने जागरूकता प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं और रिलायंस स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड