राजस्थान गो सेवा संघ ने मनाया विश्व पशु कल्याण दिवस

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर स्थित गौशाला में विश्व पशु कल्याण दिवस ( वर्ल्ड एनिमल डे ) मनाया गया , इसमें पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार के सचिव समित शर्मा , जीव जंतु कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार , गोपालन विभाग राजस्थान सरकार एवं पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी , कई पशु चिकित्सक उपस्थित रहे और उन्होंने अपने हाथों से गायों को चारा , लड्डू आदि खिलाएं एवं आम मानव हित के लिए गोवंश का होना अत्यंत आवश्यक है , इस विषय पर चर्चा , विचार विमर्श व सभा रखी गई ।
संस्था के मंत्री अंशुमान ढड्ढा ने बताया कि इस अवसर पर, प्रशासनिक सचिव राधेश्याम थदानी , संस्था के पंचगव्य प्राकृतिक योग चिकित्सा विभाग के डॉक्टर योगेश शर्मा , डॉक्टर भानु प्रकाश शर्मा , सत्येंद्र शर्मा , व्यवस्थापक राहुल वर्मा , आदेश , रामचंद्र जीतरवाल , शायर सिंह , ईश्वर प्रजापत , श्योराम , जयराम प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता , गौ सेवक , गोपालक , आमजन , महिलाएं आदि उपस्थित रहे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार