उपमुख्यमंत्री की पहल पर होगी कल्चरल डायरीज 29-30 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अभिनव पहल के तहत पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज शृंखला के तहत 29 व 30 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इन प्रस्तुतियों के दौरान जयपुरवासियों सहित विदेशी व देसी पर्यटकों को गायन, वादन व नृत्य का शानदार संगम देखने को मिलेगा। 
29 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर किशनगढ़ के कलाकारों द्वारा चरी व घूमर नृत्यों के साथ ही अलवर के कलाकारों द्वारा भपंग वादन की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी साथ ही खातू सपेरा विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। 
उनके समूह का कालबेलिया नृत्य जिसमें तीन पीढियां एक साथ नृत्य की प्रस्तुति देंगी। 30 नवम्बर को जयपुर इंडी फोक ग्रुप युग्म बैंड की प्रस्तुति के साथ लोक वाद्य यंत्र रावण हत्था वादन प्रस्तुत किया जाएगा  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कल्चर डायरीज नाम से पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की गई है, 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास