सिनेमैटिक ओलिंपिक थीम पर 41 देशों की 170 फिल्मों का चयन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | विश्व सिनेमा के लिए सिनेमैटिक ओलिंपिक थीम पर आयोजित होने जा रहे 17वें जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल- जिफ के लिए आयोजन समिति ने नॉमिनेटेड फिल्मों की पहली सूची जारी कर दी है। जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया की इस बार का जिफ भारत ही नहीं विश्व सिनेमा समुदाय के लिए एक खास आकर्षण का केंद बनकर उभरेगा । जिफ फिक्शन फिल्मों में विश्व का सबसे बड़ा कॉम्पिटिटिव फिल्म फेस्टीवल है। पहली सूची में शामिल फिक्शन फिल्मों जितनी फ़िल्में भी दुनिया का कोइ फिल्म फेस्टीवल स्क्रीन नहीं करता, अभी नॉमिनेटेड फिल्मों की दो सूचियां और जारी होगी। जयपुर में इस बार भारत और विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्मों को देखने का अवसर मिलेगा।
12 देशों के 30 ज्यूरी सदस्यों ने 77 देशों की 1651 फिल्मों में से 3 महीने तक लगातार फ़िल्में देखकर प्रथम सूचि के लिए 9 श्रेणियों में 41 देशों की 170 फिल्मों को चुना है। पिछले साल 29 देशों की 157 फिल्मों को स्थान मिला था। जिफ प्रवक्ता राजेन्द्र बोड़ा ने जानकारी देते हुआ बताया कि प्रतियोगिता के लिए 9 श्रेणियों में चयनित फिल्मों में 36 फीचर फिक्शन फिल्म | 12 डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म | 87 शॉर्ट फिक्शन फिल्म | 13 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म | 16 शॉर्ट एनिमेशन फिल्म | 1 मोबाइल फिल्म | 1 वेब सीरीज़ | 1 डायलाग | 3 सॉन्ग और इनमें 22 स्टूडेंट्स फिल्मस शामिल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड