पुष्कर मेला : पहली बार 52 घाटों पर होगी बनारस के समान महा आरती

० आशा पटेल ० 
अजमेर | सजे-धजे ऊंटों का रेला, आगे-आगे ऊंट पर नगाड़ा वादन इस तरह से श्री पुष्कर पशु मेला का आगाज होने जा रहा है। कैमल मार्च में जिला प्रशासन की ओर से 'सेव द कैमल' का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही मेले का आगाज होगा। पुष्कर मेले में पहली बार ब्रह्मा मंदिर एंट्री प्लाजा में 12 नवंबर को मधु भट्ट द्वारा ध्रुपद और 13 नवंबर को प्रसिद्ध भजन गायक गौतम काले क्लासिकल संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। 
पुष्कर मेले में पहली बार 52 घाटों पर एक साथ महाआरती की जाएगी। इसके लिए शहर के कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स से मदद ली जाएगी। प्रत्येक घाट के लिए अलग-अलग टीमें गठित होंगी, कुल 52 टीमें महाआरती की व्यवस्थाएं संभालेंगी। पुष्कर में पूर्व में कभी इस तरह का आयोजन नहीं हुआ, जिसमें 52 घाटों पर एक साथ एक ही समय पर महाआरती की गई हो। पुष्कर मेले में इस बार दो सेलीब्रिटी हैं। 12 नवंबर को फेमस गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे और 14 नवंबर को अनूप जलोटा भजन पेश करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास