राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी पहॅुचे सिडनी

० आशा पटेल ० 
जयपुर,। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी चार देशों की यात्रा के दौरान सिडनी (ऑस्‍ट्रेलिया) पहॅुचे। देवनानी ने सिडनी में आयोजित भारत रीजन के 67वें राष्‍ट्र मण्‍डल संसदीय संघ के सम्‍मेलन की डेलीगेट ब्रीफिंग में भाग लिया। सम्‍मेलन में मौजूद उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, कर्नाटक, तमिलनाडू सहित भारत के विभिन्‍न प्रदेशों के विधान सभा अध्‍यक्षगण और सांसदगण से मुलाकात की।

इस मौके पर देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान प्रदेश की अपनी समृद्ध विरासत, परम्‍पराओं और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विशिष्‍ट पहचान है। जयपुर के महल, उदयपुर की झीले और जोधपुर, बीकानेर व जैसलमेर के भव्‍य दुर्ग देशी तथा विदेशी सैलानियों के लिए पंसदीदा स्‍थान है। राज्‍य के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थलों का भ्रमण करने के लिए प्रति दिन हजारों की संख्‍या में पर्यटक आते है।

 देवनानी इस यात्रा के दौरान विभिन्‍न देशों के विधायी निकायों का अवलोकन करने के साथ संसदीय प्रतिनिधिगण से लोकतांत्रिक मूल्‍यों के सुदृढीकरण से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस सम्‍मेलन में विभिन्‍न राज्‍यों की विधान सभाओं के अध्‍यक्षगण एक मंच पर एकत्रित होकर लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍थाओं के लिए विभिन्‍न विषयों पर संवाद करते है। 

इस बार का राष्‍ट्र मण्‍डल संसदीय संघ का सम्‍मेलन आस्‍ट्रेलिया में 5 से 8 नवम्‍बर तक हो रहा है। संसदीय संघ का यह 67वां सम्‍मेलन है। इस सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए अध्‍यक्ष देवनानी के साथ विधान सभा के विशिष्‍ट सचिव भारत भूषण शर्मा भी गये है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड