नेपाल-भारत और वैश्विक भाईचारे पर विचार-विमर्श

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : नेपाल के पूर्व सांसद, संविधान सभा के स्थाई सदस्य एवं नेपाली जनता दल के अध्यक्ष हरि चरण शाह ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रो. एस. एस. डोगरा से नेपाल-भारत संबंधों एवं वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया । इस मुलाकात में दोनों देशों के आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने तथा समाज और राष्ट्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

हरि चरण शाह ने इस दौरान कहा कि नेपाल और भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते हमेशा से ही गहरे रहे हैं, और इन संबंधों को आगे और भी मजबूती देना समय की मांग है। वैश्विक स्तर पर शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की महत्ता पर बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित समाजसेवी उमेश कुमार ने सामाजिक विकास, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ाने के लिए सुझाव साझा किए, ताकि दोनों देशों के नागरिकों के बीच भाईचारे और सामंजस्य को और सुदृढ़ किया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास