आम आदमी पार्टी ने जयपुर में किया जनता हेल्पलाइन नम्बर जारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आम आदमी पार्टी जयपुर ज़िले ने जनता हेल्पलाइन नम्बर 8955220099 जारी कर पोस्टर विमोचन किया, इस अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल , जयपुर जिला अध्यक्ष अर्चित गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित दाधीच व मीडिया प्रभारी पवन देव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज जमीनी स्तर पर व्यवस्था बदलाव के लिए कार्य कर रही हैं आज आम आदमी पार्टी ही आम जनता की पार्टी हैं हमें पूर्ण विश्वास हैं इसी विश्वास के आधार पर ही आज जनता हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं जिसके माध्यम से आम व्यक्ति मात्र मिसकॉल देकर ही छोड़ दे, 
आम आदमी पार्टी जयपुर की टीम उसी नंबर पर सम्पर्क कर व्यक्ति की शिकायत सुन कर संवैधानिक रूप से उसकी मदद करेगी. जयपुर जिला अध्यक्ष अर्चित गुप्ता ने कहा कि आगामी नगर - निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही हैं आज जयपुर जिले में आप कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहे हैं आज नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर भ्रस्टाचार का गढ़ बन चुका हैं जिससे आम आदमी त्रस्त हो चुका हैं और इस कुव्यवस्था में अपने को पीड़ित समझ रहा हैं जबकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में गलत हैं सिर्फ आम आदमी पार्टी ही गरीब मजदूर सहित आम जन की पार्टी हैं और हम व्यवस्था परिवर्तन के लियें लड़ रहे हैं और लड़ते रहगे जल्द ही आपको दिल्ली और पंजाब के जैसे राजस्थान में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार