एज वेल एसोसिएशन का आठवाँ वार्षिक सम्मेलन द्वारका में आयोजित

० संवाददाता द्वारा ०
आई.एम.खन्ना ( अध्यक्ष ऐज वेल एसोसिएशन ) आकाश हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आशीष चौधरी को सम्मानित करते हुए।
नयी दिली - आकाश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (द्वारका) के सभागार में एज वेल एसोसिएशन का आठवाँ वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ । इसमे 120 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। एज वेल एसोसिएशन के संस्थापक व अध्यक्ष आई एम खन्ना ने संस्था के बारे में लोगों को जानकारी दी । उन्होंने संस्था के उद्देश्य और इसकी बढ़ते हुए दायरे के बारे में लोगों को बताया। आकाश हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक और आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर आशीष चौधरी ने लोगों को लाइफ स्टाइल, घुटने की दर्द और घुटने की रिप्लेसमेंट और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।

 एज वेल एसोसिएशन द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। आकाश हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष चौधरी, समीर नरूला (वाइस प्रेसिडेंट सेल्स मार्किटिंग), विकास चावला( ग्रुप हेड एचआर ऑपरेशन), देवेंद्र मोहन शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष कुल भूषण द्वारा संस्था के वित्त वर्ष 2023-24 की बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई। वाइस प्रेसिडेंट विजय कुमार मारवाह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
एज वेल एसोसिएशन सामाजिक संस्था है । यह द्वारका में धार्मिक, संस्कृति व समाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से संबंधित आयोजन लगातार करती रहती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड