डाला छठ महापर्व : मुख्य आयोजन दुर्गा विस्तार कॉलोनी पार्क में

० आशा पटेल ० 
जयपुर | डाला छठ पर जयपुर में बनेंगे कृत्रिम जलाशय,अपने समाज बंधुओ के बीच होगा छठ मईया का गुणगान | पांच दिवसीय आस्था, सामाजिक समरसता , साधना आराधना और सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है | बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरेश पंडित ने बताया कि जयपुर में बिहार के प्रवासियों की बड़ी आबादी निवास करती है | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर महानगर में अपनों के बीच जाकर पर्व की खुशियां मनाएंगे । 
राजस्थान की राजधानी जयपुर में गलता जी तीर्थ,एनबीसी के पीछे दुर्गा विस्तार कॉलोनी , शास्त्री नगर किशन बाग , दिल्ली रोड , प्रताप नगर, मालवीय नगर ,मुरलीपुरा, गणेश वाटिका , आमेर मावटा,निवारू रोड, कटेवा नगर, रॉयल सिटी माचवा,विश्वकर्मा ,झोटवाडा, जवाहर नगर ,आदर्श नगर, सिरसी रोड व अन्य क्षेत्र में डाला छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा ।

बिहार समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि जगह-जगह साफ सफाई, जलाशय बनाने कि तैयारी चल रही है | मूल रूप से जयपुर में रह रहे प्रवासी बिहार वासी 5 लाख से अधिक व प्रदेश भर में लगभग 30 लाख लोग रहते है | जयपुर में लगभग 60 फ़ीसदी लोग अपने अपने शहर में इस महापर्व को मनाएंगे । संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री चंदन कुमार ने बताया कि छठ महापर्व पर महिलाओं को भी सम्मानित करता है | छठ पर्व 05 नवंबर नहाय खाय से शुरू होगा,08 नवंबर को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्ध्य अर्पित कर इस महापर्व को संपन्न करेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार