वेगस मॉल में मनाई गई धूम धाम से देव दिवाली

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली- द्वारका सेक्टर-14 स्थित वेगस मॉल में देव दिवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिंदू धर्म में देव दिवाली का विशेष महत्व है, जिसे भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस पावन पर्व के अवसर पर मॉल में आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मॉल के सेंट्रल एट्रियम में आयोजित इस आयोजन की अध्यक्षता प्रसिद्ध संत अजय भाई ने की। उनकी उपस्थिति ने पूरे माहौल को दिव्यता और भक्तिभाव से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीपों की रोशनी थी, जिसने पूरे स्थल को आलोकित कर दिया। 

अजय भाई ने स्वयं आरती का नेतृत्व किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इसके बाद भजनों और भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति ने सभी को भक्ति में भावविभोर कर दिया। मॉल की भव्य सजावट ने देव दिवाली के उत्सव को और खास बना दिया। इस मौके पर वेगस मॉल के वाईस प्रेसिडेंट रविंद्र चौधरी ने कहा कि हमने इस आयोजन के जरिए द्वारका के लोगों को हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया है। अजय भाई की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। उनके प्रेरणादायक भजनों और आरती ने सभी के दिलों को छू लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड