आईजेएसओ में एलन स्टूडेंट्स को 4 गोल्ड मैडल

० आशा पटेल ० 
कोटा.| एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। 21वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईजेएसओ) में एलन के 4 क्लास रूम स्टूडेंट्स ने गोल्ड मैडल जीते हैं। भारतीय टीम ने 6 गोल्ड मैडल जीते हैं, जिसमें से चार स्टूडेंट्स एलन से हैं। आईजेएसओ में 57 देशों ने भाग लिया। रोमानिया में आयोजित हुए 21वें आईजेएसओ में एलन के चार क्लासरूम स्टूडेंट्स ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। इनमें हर्षित सिंगला, जिनांश जिग्नेश शाह, मानस गोयल एवं प्रणीत माथुर शामिल हैं। भारतीय टीम में 6 स्टूडेंट्स शामिल थे।

आईजेएसओ की परीक्षा पांच चरणों में होती है। पहले चरण एनएसईजेएस के बाद एलन के 51 स्टूडेंट्स का चयन दूसरे चरण आईएनजेएसओ के लिए हुआ। 31 स्टूडेंट्स का चयन तीसरे चरण ओसीएससी के लिए हुआ। इसके बाद आईजेएसओ फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए छह सदस्यीय टीम की घोषणा की गई, जिनमें से चार विद्यार्थी एलन के थे। चारों ने फाइनल में गोल्ड मैडल हासिल किए। इस साल छह गोल्ड मैडल के साथ भारत को कंट्री विनर यानी वर्ल्ड टॉपर भी घोषित किया गया है।

2015 से अब तक इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में 38 गोल्ड और 5 सिल्वर मैडल जीते हैं। आईजेएसओ 2014-15 में दो गोल्ड व एक सिल्वर, 2015-16 में चार गोल्ड, 2016-17 में चार गोल्ड, दो सिल्वर, 2017-18 में चार गोल्ड, एक सिल्वर, 2018-19 में छह गोल्ड, 2020-21 में चार गोल्ड, 2021-22 में पांच गोल्ड एवं 2022-23 में पांच गोल्ड एवं एक सिल्वर मैडल एवं 2023-24 में चार गोल्ड मैडल हासिल किए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास