एटा पुस्तक महोत्सव : 5 से 8 दिसम्बर एटा में राजकीय इंटर कालेज प्रांगण मे

 ० योगेश भट्ट ० 
एटा : उ०प्र० के एटा जिले के राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में स्व० बृजपाल सिंह यादव की स्मृति में हर साल लगने वाला पुस्तक महोत्सव जहां समीपस्थ जिलों के हजारों छात्र-छात्राएं-शिक्षक- अभिभावक व सामान्य जन भाग लेते हैं। इस दौरान यहां उन छात्र-छात्राओं द्वारा समसामयिक मुद्दों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, रंगोली, पेन्टिंग, पोस्टर, संगीत, गायन, वादन के अलावा राष्ट्रीय विषयों सम्बंधी संगोष्ठियों का भी आयोजन होता है। यहां हाई स्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया जाता है और निर्धन-साधनहीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा अध्ययन हेतु पाठ्य सामग्री, पुस्तकों, बैग व अन्य सहायता भी प्रदान की जाती है।

 इस पुस्तक महोत्सव में कालेज के पुरातन छात्र जिन्होंने देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बलबूते एक प्रमुख स्थान हासिल किया है, सहभागिता करते हैं, के अलावा देश की जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करती रही हैं। 5 से 8 दिसम्बर को एटा में राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में लगने वाले पुस्तक महोत्सव में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इस वर्ष 6 दिसम्बर को आयोजित " गांधी का ट्रस्टीशिप का सिद्धांत व पर्यावरण " विषय पर संगोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता डा० संदीप पाण्डेय, प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व पद्मश्री उमा शंकर पाण्डेय, प्रख्यात गांधीवादी विचारक व गांधी विचारों के प्रचारक -प्रसारक रमेश भाई, 

वरिष्ठ पत्रकार पंकज चतुर्वेदी, संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित पर्यावरणविद व उत्तराखंड प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख देहरादून की ग्राफिक्स इरा यूनिवर्सिटी की डा०अनुभा पुंढीर, पर्यावरणविद राजस्थान के रामभरोस मीणा, लोकनायक जय प्रकाश अंतरराष्ट्रिय अध्ययन विकास केन्द्र के महासचिव अभय सिन्हा, वाटर हीरो रामबाबू तिवारी, विश्व जल परिषद फ्रांसके सदस्य डा० जगदीश चौधरी आदि भाग लें रहे हैं। इस वर्ष भी पुस्तक महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का निशुल्क पुस्तक महोत्सव समिति द्वारा भ्रमण कराया जायेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड