रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की

० आशा पटेल ० 
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन ने अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत से 5 हजार अंडरग्रेजुएट छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों की लिस्ट धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई। 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक छात्र को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख से अधिक अंडरग्रेजुएट छात्रों ने आवेदन दिया था। जिन छात्रों को चुना गया है उनमें से करीब 70 फीसदी की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है।

29 राज्यों के 540 जिलों में से स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को चुना गया है। यह 5 हजार छात्र करीब 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के छात्रों को सबसे अधिक स्कॉलरशिप मिली। राजस्थान के भी 216 विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने में सफल रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार