कोचिंग स्टूडेंट्स की देखभाल हेतु ‘कोटा केयर्स’ अभियान का शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
कोटा . मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के क्षेत्र में विख्यात कोटा अब स्टूडेंट केयरिंग के क्षेत्र में नई परिभाषा गढ़ेगा। कोटा में देशभर से आने वाले कोचिंग स्टूडेंट व पेरेन्ट्स केयरिंग के नए आयाम स्थापित करने के संकल्प के तहत अभिनव पहल की गई है। जिला प्रशासन और कोटा स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की जा रही इस पहल की घोषणा कोटा के दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर की गई। इस अवसर पर शहर के जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी, कोचिंग संस्थानों के निदेशक, हॉस्टल संचालक, मेस संचालक, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर जिला कलक्टर कोटा डॉ.रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से कोटा जिला प्रशासन और कोटा स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी मिलकर “कोटा केयर्स” की घोषणा की है, जो कोटा में कोचिंग करने आने वाले स्टूडेंट्स की केयरिंग और कॅरियर बनाने के लिए होने वाले प्रयासों को नई परिभाषा देगा। यह एक दूरदर्शी एवं शहर के हर वर्ग को साथ लेकर शुरू की गई पहल है। यह पहल कोटा को स्टूडेंट केयरिंग के क्षेत्र में एक आदर्श शहर बनाने की अपेक्षा रखता है, जो समन्वय, सुरक्षा और सामूहिक प्रयासों पर आधारित है।

इस प्रतिष्ठा के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझते हुए “कोटा केयर्स“ की घोषणा की जा रही है। इसमें जिला प्रशासन के साथ स्थानीय पुलिस, सरकारी विभाग, कोचिंग संस्थान, फैकल्टीज, हॉस्टल संचालक, व्यापारी, ऑटोरिक्शा चालक के साथ अन्य सभी कोटा कोचिंग स्टूडेंट्स की केयरिंग से जुड़े सभी शहरवासियों को साथ लिया जाएगा। हर शहरवासी को कोटा को आगे बढ़ाने के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए बेहतर वातावरण देने की कोशिश की जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोचिंग संस्थानों के निदेशकों के माध्यम से संदेश दिया कि कोटा के विकास में हर व्यक्ति की भागीदारी है। बाहर से कोटा आने वाले हर विद्यार्थी को बेहतर वातावरण देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कोटा केयर्स हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करेगा। जिससे हर छात्र अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिये सक्षम, समर्थ और सशक्त महसूस करे। यह पहल कोटा को भारत का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनाये रखने में मील का पत्थर साबित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत