खुलके पूछो - "जस्ट आस्क" चैटबॉट युवाओं के स्वास्थ्य और समस्याओं के समाधान का एक डिजिटल मंच-

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर, कानोड़िया पीजी महाविद्यालय में युवाओं के सामाजिक, स्वास्थ्य और मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यूएनएफपीए के अद्वितीय चैटबॉट "जस्ट अस्क" (खुलके पूछो) के बारे में जानकारी दी गई। यह चैटबॉट युवाओं को सामाजिक मुद्दों और यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों (एसआरएचआर) के बारे में सटीक और सुलभ जानकारी प्रदान करता है। इस अवसर पर, कानोड़िया पीजी महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा अग्रवाल, डॉ मोहिता व बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया ।
UNFPA के मनीष कुमार ने चैट बोट के बारे में जानकारी प्रदान की। यह कार्यक्रम UNFPA और सिकोईडीकॉन द्वारा आयोजित किया गया, क्विज़ विजेताओं को युवा-परिचारक (Campus Ambassadors) के रूप में नियुक्त किया गया, ताकि वे इस चैटबॉट के माध्यम से युवाओं में जागरूकता बढ़ा सके चैटबॉट की सामग्री पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया प्रतियोगिता में सुमन कुमारी, मनप्रीत कौर, रचना खुशबू राठौड़ और फातिमा ने सही जवाब देकर पुरस्कार जीते।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार