रिलायंस रिटेल ने होम थिएटर टीवी की नई रेंज लॉन्च की

० आशा  पटेल ० 
नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल ने छह होम थिएटर एलईडी टीवी की रेंज लॉन्च की है। इन्हें ऑडियो उपकरण बनाने में महारत रखने वाले कंपनी हरमन के साथ साझेदारी में बनाया गया है। बीपीएल ब्रांड के तहत लॉन्च किए गए इन टीवी को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहकों को बेहतरीन साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ सिनेमा देखने जैसा एक्सपीरियंस मिले। कंपनी के मुताबिक बाजार में हाई-क्वालिटी व हाई-डेफिनेशन डिजिटल कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता ऐसे टीवी की तलाश में हैं जो शानदार ऑडियो आउटपुट और इमर्सिव पिक्चर क्वालिटी वाला एंटरटेनमेंट परोस सके।

 इसके लिए रिलायंस रिटेल के ऑडियो-ईएफएक्स ट्यूनिंग सॉफ्टवेयर और हरमन के सहयोग से बीपीएल होम थिएटर टीवी रेंज लॉन्च की है। लॉन्च की गई रेंज के सभी छह होम थिएटर पूरी तरह 'मेड-इन-इंडिया' हैं। बीपीएल होम थिएटर एलईडी टीवी अब देश भर में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और जियो मार्ट और रिलायंस डिजिटल.इन जैसे ई कॉमर्स मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास