वन बंधु परिषद ने ग्रामीण शिक्षा अभियान हेतु निकाली कार रैली

० आशा पटेल ० 
जयपुर - वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा व संस्कार के प्रचार प्रसार में संपूर्ण भारत में जाना पहचाना नाम है जो वर्तमान में 80,000 से अधिक विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कर रही है जिसमें तक़रीबन 30 लाख विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा, संस्कार शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं व यह संस्था सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व उनसे जुड़ाव पैदा करने के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से प्रभावी कार्य कर रही है | इन्ही कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु वन बंधु परिषद द्वारा संस्था के प्रचार प्रसार हेतु सदस्यों की सक्रिय भागीदारी में लगभग 35 कारों की विशाल रैली निकाली गई। कार रैली का आयोजन जयपुर चैप्टर की महिला समिति द्वारा किया गया।अधिक से अधिक लोगों को वनबंधु परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराना व जोड़ना इस रैली का मुख्य उद्देश्य था।
 यह रैली अल्बर्ट हॉल से आरंभ हो कर किशनपोल बाजार, चौड़ा रास्ता जौहरी बाजार होते हुए पुनः अल्बर्ट हॉल पर समाप्त हुई। कार रैली का नेतृत्व एकल रथ कर रहा था जो संस्कार शिक्षा के लिए समर्पित एक अनूठा प्रयास है। चैप्टर की अध्यक्षा मधु लोइवाल व सेक्रेटरी मीना खंडेलवाल ने बताया कि राजस्थानी थीम एवं पर्यावरण का संदेश देती विभिन्न रंगरूप में सजी कारें व 150 से अधिक सदस्य संस्था के उद्देश्य के साथ अनूठी छटा बिखेर रहे थे। प्रसिद्ध समाजसेवी जुगल किशोर डेरेवाला एवं संस्था अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने फ्लैग ऑफ़ करके रैली का शुभारंभ किया। इस शुभ अवसर पर जुगल किशोर डेरे वाला ने 11 एकल विद्यालयों के अनुदान की घोषणा भी की तथा अधिक से अधिक लोगों को संस्था में सहयोग करने के लिए निवेदन किया है।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कोठारी , बीरेंद्र केडिया , विनोद अजमेरा , प्रसिद्ध समाजसेवी ज्योति माहेश्वरी , CA शरद काबरा एवं अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे । रैली के समापन विजेताओं को बेस्ट कार डेकोरेशन व बेस्ट ड्रेस्ड पार्टिसिपेंट के पुरस्कार दिए गए । प्रोग्राम डायरेक्टर CA शरद काबरा, शैला जैन व संतोष खण्डेलवाल ने बताया कि रेली में भाग ले रहे सभी पैतीस कार में 150 से अधिक पार्टिसिपेंट्स को नाश्ता उपलब्ध करवाया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड