मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड ने वार्षिक खेलोत्सव मनाया

० योगेश भट्ट ० 
 नई दिल्ली : मॉडर्न स्कूल ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (मसोसा) के तत्वावधान में मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड ने वार्षिक खेलोत्सव धूमधाम से मनाया | इस खेलोत्सव का उद्घाटन कर्नल (सेवानिवृत) विजय चड्ढा तथा प्रधानाचार्या डॉ विजय दत्ता ने किया | खेलोत्स्व में स्कूल के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों ने क्रिकेट, टेवल टेनिस, फुटबाल, स्क्वाश, शतरंज, टेनिस, हॉकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया | 

मॉडर्न स्कूल ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (मसोसा) के अध्यक्ष डॉ विवेक नांगिया ने बताया खेलोत्सव का समापन मुख्यातिथि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला सहित अनुराधा प्रताप सिंह, कुमारी अम्बिका पन्त, जस्टिस (सेवानिवृत) मुकुल मुदगल एवं अजय वर्मा ने आयोजित खेलों के विजेता खिलाडियों को पुरुस्कृत किया | इस वार्षिक खेलोत्सव के आयोजन में मसोसा के सचिव ऋषभ गुलाटी, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) अशोक ऐबे, संयोजक ईशान वर्मा, सह संयोजक करण खुराना एवं फिल्म-टीवी कलाकार अभिनव चतुर्वेदी ने अहम् भूमिका अदा की |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार