आशा ट्रस्ट ने महिलाओं को सैनेट्री पैड बांटें और सफाई की जानकारी दी

० आशा पटेल ० 
वाराणसी । आशा ट्रस्ट और लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में चंदापुर गाँव में मासिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी पर जागरूकता रैली निकाली. रैली चंदापुर बाजार से जयापुर गांव तक निकाली गई. रैली में शामिल महिलाएं व लड़कियां 'माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो।' 'मां बनने पर गर्व है फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।' 'पीरियड का खून नहीं तुम्हारी सोच गंदी है' जैसे जोरदार नारे लगाए । सभी के हाथों में पोस्टर थे जिन पर माहवारी स्वच्छता पर स्लोगन लिखे थे।
इस दौरान आशा सिलाई केंद्र चंदापुर में माहवारी स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में माहवारी को लेकर भ्रांतियों और संकोच को छोड़ने पर चर्चा हुई और पीरियड के दौरान साफ सफाई और संतुलित खानपान की जानकारी दी गई। किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि माहवारी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसको लेकर महिला या किशोरियों को अपवित्र मानने और धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रखने की समाज की अवधारणा को बदलने की आवश्यकता है। इस दौरान लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किया गया।
लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि इन दिनों आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के 70 गांवों में माहवारी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रैली की अगुवाई लोक समिति से सोनी, संचालन मैनब, धन्यवाद आशा राय ने किया। रैली में मुख्यरूप मैनब ,सिताबुन ,मनीषा,आशा,रानी,जीरा, मुनरा, प्रिया ,माला,चंदा,शीला,प्रभावती, रूखसाना,शहनाज,सलमा, सबीना,मेहरुनीशा,बदरूनीशा, शहजादी, कुसुम,रबीता,मधुबाला, मधु,अनीता आदि लोग मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड