आओ चले प्रयागराज महाकुम्भ चलो महाअभियान

० आशा पटेल ० 
जयपुर- विश्व के सबसे बडे विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक संमागम में भागीदार बनने के आहवान के साथ "आओ चले प्रयागराज महाकुम्भ चले" महा अभियान चलाया जायेगा अभियान के सयोजक व संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि हिन्दु धर्म में कुम्भ मेले का बडा महत्व है। यह दुनिया का सबसे बडा धार्मिक कार्य है। यह कार्यक्रम इस बार 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होगा। इसमें पांच शाही स्नान होगें जिसमें मंकर सक्रांति, मोनी अमावस्या बंसत पंचमी, महा पूर्णिमा, महाशिवरात्री शामिल है। कुम्भ मेले में गंगा, युमना व अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने से पापो का नाश और आत्मा की शुद्धि होती है।
महाकुम्भ में दुनिया भर से हिन्दु आस्था से जुडे हुये 25 करोड लोग एक साथ एकत्रीत होगें ऐसा अनुमान है। इस महा कुम्भ में संस्कृति युवा संस्था की ओर से "आओ चले प्रयागराज कुम्भ महा अभियान" को 31 दिसम्बर से प्रारम्भ किया जायेगा। अभियान का शुभारम्भ प्रदेश के बडे मन्दिर मेहंदीपुर बालाजी धाम से महा अभियान का शुभारम्भ पीले चावल बाट कर व स्टिकर विमोचन के साथ होगा यह समारोह मेहंदीपुर बालाजी के महन्त डॉ नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में होगा। उसके पश्चात् पूरे प्रदेश के सभी मन्दिरों के बाहर श्रृदालुओं को पीले चावल बाट कर निमंत्रण दिया जायेगा इसके लिए 100 से अधिक धार्मिक सामाजिक एवम् व्यापारिक संगठन को इस अभियान में जोडा जा रहा है।

 साथ ही 1 लाख कपडे के बेंग कुम्भ में वितरण किए जायेगे। साथ ही नारी शक्तिकरण के तहत सभी शाही स्नान में संगम धाट पर महिलाए शाम के समय विशेष आरती करेगी। साथ ही प्रदेश के सभी मन्दिरो में महाकुम्भ चलें ध्वज पताकांए लगाए जायेगी। मिश्रा ने बताया कि यह सभी कार्यक्रम संस्कृति युवा संस्था की कोर टीम के निदेशन में होगी जिसमें एडवोकेट एच.सी. गणेशिया , गोविन्द पारिक, दिनेश शर्मा , सुनिल जैन गौरव धामाणी रहेगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड