द्वारका में मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार सोलंकी मार्केट के आरडब्ल्यूए सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर पालम व द्वारका के सभी आरडब्ल्यूए के प्रधान, मार्केट के व्यवसायी व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 मुख्य अतिथि के रूप में रविशंकर तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन में सोलंकी का साथ दिया। रविशंकर तिवारी यमुना सफाई अभियान को अपना संकल्प बनाकर सरकार से इतर भिक्षाटन कर यमुना की सफाई में योगदान दे रहे है। सभा में उपस्थित फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के महा सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने नेताजी के कार्यों का उल्लेख करते हुए युवाओं को उनके पद चिन्हों से प्रेरणा लेने की बात कही। आर डब्ल्यू ए के महा सचिव जगदीश नैनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। 

कार्यक्रम के संयोजक तथा आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि हमारे महान सपूत स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजाद कराए गए देश को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए। सभा में क्षेत्र के अशोक अग्रवाल,डॉ सुरेंद्र झा,रमेश खटाना,अन्नपूर्णा राणा, रामदर्श अग्रवाल, पवन कुमार, राम विलास गिरी,मनीष जैन,सरदार प्रेम प्रभाकर, हरिराज चौहान, केदारनाथ शर्मा, प्रभाकर,सुरेश लाला, हरिशंद्र राय, प्रधान सतीश जैन,डॉ समदर्शी, रामअवतार शर्मा, सुरेश हुड्डा, जी बी पाठक ,प्रमोद गोयल एवं महिपालपुर से जगदीश सहरावत मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा