कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र के नेतृत्व में सांगानेर में दर्जनों जगह आयोजित हुए दूध महोत्सव

० आशा पटेल ० 
जयपुर | सांगानेर के कांग्रेस जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगह जगह दूध महोत्सव के आयोजन कर लोगों को दूध पिलाया गया । राजस्थान में दूध महोत्सव का आयोजन पहली बार पुष्पेंद्र भारद्वाज जब राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बने थे तब उनके द्वारा ही शुरू किया गया था उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत कर इस पहल को सराहा था |
तत्कालीन जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित कई नेता मंत्री और विधायकों ने भी राजस्थान विश्वविद्यालय के द्वार पर दूध पिलाया था, तब से लगातार पुष्पेंद्र भारद्वाज प्रतिवर्ष दर्जनों जगह दूध महोत्सव आयोजित कर हजारों लोगों को दूध पिलाते हैं 
इसी कड़ी में सांगानेर में लगभग दो दर्जन जगह दूध महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पचासों हजार लोगों ने दूध पीकर नव वर्ष का स्वागत किया । मुख्य कार्यक्रम सिटी बस स्टैंड सांगानेर पर किया गया जहां लगभग 500 लीटर दूध लोगों को पिलाकर नशामुक्त नव वर्ष मनाने का आव्हान लोगो से किया गया | जहां कमलेश गुर्जर , मोती शर्मा, मुकेश बागड़ी, कबीर नागर, श्री राम बग्रेट ,वैभव शर्मा , मनोज मीणा , मंजू बोलिया , सचिन मीणा , संतोष शर्मा, अली शेख , नीतू , धर्मेंद्र धनोपिया, अन्नू खटीक, आदि लोग मौजूद थे ।
 दूसरा कार्यक्रम कल्याणपुरा तेजा जी के मंदिर पर आयोजित किया गया जहां लोगों ने गरमागरम दूध पीकर नशे से दूर रहकर नया साल मनाने का संकल्प लिया यहां पार्षद शंकर बाजडोलिया , गजेन्द्र सिंघल, नरेंद्र सहारण ,कैलाश दादरवाल आदि लोग मौजूद रहे । साथ ही काफी जगह जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज की टीम के लोग प्रति वर्ष की भांति इस साल भी दूध महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करते नजर आए!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार