उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्म दिन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उप मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें दिया कुमारी को विद्याधर विधानसभा क्षेत्र, जयपुर और प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आम जन और विशिष्ट जनों सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए साथ ही किशन बाग बस्ती में में भोजन वितरण भी किया गया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन पर मोती डूंगरी गणेश जी और गोविन्द देवजी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। उन्होंने शहीद दिवस के मौके पर सचिवालय पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रृद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने सर्वेश्वर मंदिर,बालाजी कॉलेज के सामने,बेनाड रोड़ से कुंभ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  जन्मदिन के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंगन बाड़ियों में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (महिला एवं बाल विकास विभाग) की ओर से 06 
माह से 06 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती व धात्री माताओं में कुपोषण को दूर करने के लिए मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का शुभारम्भ किया। जिसमें कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फण्ड (CSR) की राशि से स्व-वित्त पोषित पायलेट आधार पर लाभार्थियों को 20 ग्राम मात्रा में मल्टी मिलेट न्यूट्रीबार प्रति लाभार्थी सप्ताह में तीन दिवस को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार प्रति लाभार्थी सप्ताह में तीन दिवस को 30 ग्राम मात्रा में मिल्की मिलेट बार उपलब्ध कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड