गेंदबाज ‘संसेशन’ लेडी जहीर सुशीला मीणा को मिला सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर | ‘लेडी जहीर’ बताई जाने वाली राजस्थान की 9 वर्षीय बच्ची सुशीला मीणा का जयपुर में सम्मान किया गया। पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की तरह बॉलिंग एक्शन के चलते चर्चा में आई इस नन्ही सी तेज गेंदबाज का राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एकेडमी में सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल और भाजपा नेता हेमंत मीणा भी मौजूद रहे। राठौड़ ने कहा आज देश के युवा विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। राजस्थान की भाजपा सरकार युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज राजस्थान की होनहार और प्रतिभाशाली बेटी सुशीला मीणा से फोन पर बात हुई। सुशीला का उत्साह, समर्पण और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज़्बा हर किसी को प्रेरित करता है। सुशीला मीणा राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य धरियावद कस्बे की रहने वाली है। पिछले महीने उसकी गेंदबाजी एक्शन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के बॉलिंग एक्शन से उसकी तुलना की गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार