अमृतसर में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर हमले के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सांसद योगेन्द्र चंदोलिया के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करा और फिर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अरविंद केजरीवाल के बंगले की ओर मार्च किया पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें केजरीवाल के बंगले से पहले रोक कर वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया और मंदिर मार्ग थाने ले गई। सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में एक ऐसी घटना सामने आई है कि जिससे सिर्फ पंजाब सरकार ही नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल का दोहरा चेहरा दिल्ली एवं देशवासियों के सामने आया है।
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर ने कहा अरविंद केजरीवाल इतने हताश हैं की वह अपनी सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। प्रेस वार्ता में दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी भूपेंद्र गोठवाल, अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा एवं नेता सुमित भसीन एवं परिक्षीत डागर भी उपस्थित थे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कल हिंदुस्तान जब अपना 76वां गठतंत्र दिवस मना रहा था उस वक्त पंजाब में कोतवाली थाने के सामने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 30 फीट की मूर्ति पर कुठाराघात किया गया वह साफ जाहिर करता है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ना सिर्फ देश विरोधी है बल्कि दलित विरोधी भी है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि एक पुलिस थाने के सामने सीढ़ियां लगाकार इतनी ऊंची बाबा साहब की मूर्ति पर आराम से चढ़ता है, अपने हाथ में हथौड़ा लेता है और आराम से प्रतिमा पर प्रहार करता है लेकिन वहां ठीक सामने पंजाब पुलिस मूक दर्शक बनकर इस घटना को देखती रही। पंजाब सरकार यानि अरविंद केजरीवाल की सहमति के बिना इतना बड़ा हमला नहीं हो सकता था। पंजाब सरकार वहां हाथ बांधकर बैठी रही है। योगेन्द्र चंदोलिया ने इस पूरे मुद्दे के खिलाफ एक पत्र अरविंद केजरीवाल को लिखा है। उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था के साथ ही बाबा साहब की मूर्ति को तोड़ने के दुस्साहस को शर्मनाक बताया और लिखा कि अरविंद केजरीवाल को इस कृत्य के लिए देशभर से माफी मांगे क्योंकि देश में अनुसूचित जाति का अपमान दिल्ली नहीं सहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड