जियो साउंड पे सर्विस लॉन्च : जियोभारत फोन पर मिलेगा यूपीआई भुगतान अलर्ट

० आशा पटेल ० 
मुंबई : जियो गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी नई सेवा ‘जियो साउंड पे’ लॉन्च कर रहा है, जो जियोभारत फोन पर आजीवन मुफ्त उपलब्ध होगी। यह सेवा बिना साउंड बॉक्स के यूपीआई भुगतान का ऑडियो अलर्ट प्रदान करेगी। इससे देशभर के पांच करोड़ से अधिक छोटे और सूक्ष्म व्यापारी लाभान्वित होंगे। जियो साउंड पे हर यूपीआई भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट देगा। यह सेवा विशेष रूप से किराना स्टोर्स, सब्जी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों के लिए उपयोगी साबित होगी, 

क्योंकि अब उन्हें साउंड बॉक्स के लिए हर महीने 125 रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इससे व्यापारी सालाना लगभग 1,500 रुपए तक की बचत कर पाएंगे। 699 रुपए की किफायती कीमत वाले जियोभारत फोन पर उपलब्ध यह सेवा छोटे व्यापारियों के लिए एक लाभकारी विकल्प साबित होगी। केवल छह महीने में फोन की कीमत वसूल हो सकती है। जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, “जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में विश्वास करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली