सीवर जाम से मधु विहारवासी वर्षो से परेशान

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली । पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड में सीवर जाम की समस्या को लेकर काफी दिनों से लोग परेशान है। इस मामले में जल बोर्ड द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण यहां की जनता और आर डब्ल्यू ए ने एक पंचायत कर इस समस्या का निदान निकालने का प्रयास किया है। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा काफी पैसा लगाकर नए सीवर लाइन डाला गया जिसमें ठेकेदार और अधिकारियों की नासमझी से यह कारगर साबित नहीं हुआ और सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी रही। अब इसका एक मात्र उपाय डीप सीवर सिस्टम को प्लांट करना था लेकिन दुर्भाग्यवश यह भी नहीं लग सका और ठेकेदार ने सरेंडर कर दिया। अब समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।

 आर डब्ल्यू ए एवं क्षेत्रीय नागरिकों तथा समस्त मुहल्ले के लोगों की पंचायत की गई जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। आर डब्ल्यू ए प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि सीवर सिस्टम की खराबी के कारण ओवर फ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। डीप सीवर सिस्टम को प्लांट करवाना जलबोर्ड के लिए असंभव सा जान पड़ता है क्योंकि ठेकेदार भाग गया है और अधिकारी सुस्त हो गए हैं। सोलंकी ने जल बोर्ड के सीईओ तथा मुख्य अभियंता से मांग की है कि जनता की कठिनाइयों को देखते हुए तत्काल स्थाई समाधान निकलने का प्रयास करें।

इस सभा में क्षेत्र के सभी प्रधान एवं संभ्रांत नागरिकों के अतिरिक्त प्रीत पाल सिंह, जगदीश भड़ाना, महेश वर्मा, बिट्टू खुराना, हरिराज चौहान, प्रेम प्रभाकर, अन्नपूर्णा राणा, सुशील तोमर, सुरेश लाला, प्रेम मलिक, हरिश्चंद्र राय भूपेश भावला व हरिओम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार