रमेश विधूड़ी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं - दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्होंने खुद को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया और कहा कि रमेश बिधूड़ी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं.? इस पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी है। भाजपा का मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके सूत्र नही भाजपा पार्टी के विधायक एवं राष्ट्रीय नेतृत्व मिल कर करेंगे। सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वे दिल्ली का चुनाव भाजपा से हार रहे हैं और इसीलिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

 मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं, जो खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं, कि वे किसी वकील से कानूनी सलाह लें और समझें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के चलते वे कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। हमारी पार्टी पूरी तरह से लोकतांत्रिक है, जिसमें निर्वाचित विधायक ही अपने नेता का चुनाव करते हैं और वही नेता मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा