राज्यपाल ने डॉ. मनीषा सिंह को राज्यस्तरीय प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कला, साहित्य एवं विभिन्न सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, समाज सेवा एवं महिलाओं और बच्चों के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली जयपुर की डॉ. मनीषा सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. मनीषा सिंह ने महिलाओं का सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, हमारा युवा- हमारा भविष्य, कला व संस्कृति से युवाओं को जोड़ना और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके इस कार्य ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। डॉ. मनीषा सिंह ने यह सम्मान पाकर कहा, “यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार