आईफा की मेजबानी के लिए तैयार है जयपुर-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

० आशा पटेल ० 
मुम्बई। मुम्बई में आईफा-25 की कर्टन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, आईफा के एन्ड्रे टिमनिस, विराफ सरकारी व सब्बास जोसेफ सहित शाहरूख खान, कार्तिक आर्यन व नोरा फातेही उपस्थित रहीं। कर्टन रेजर कॉन्फ्रेंस में बताया गया इस बार जयपुर में आईफा का सिल्वप जुुबली एडिशन का आयोजन 8-9 मार्च को किया जाएगा। इस सिल्वर जुबली एडिशन को कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे। इस अवसर पर शाहरूख ने कहा कि वह जयपुरवासियों से मिलने नौ मार्च को जयपुर पहुंचेगे। आईफा के पच्चीस बरस के सफर को ऑडियो विजुअल प्रजेन्टेशन के रूप में दिखाया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आईफा की मेजबानी के लिए राजस्थान तैयार है, जयपुर में इस तरह का वैश्विक आयोजन होने पर पूरे राजस्थान को गर्व व खुशी है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आईफा के स्टेज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यटन विजन के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के ध्यान में रखते हुए राजस्थान पर्यटन में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईफा का यह आयोजन राजस्थान की पर्यटन धरोहर और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का एक बेहतरीन अवसर होगा।हम इस आयोजन को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस आयोजन के दौरान, शाहरुख खान ने कहा, "भारत में आईफा के आयोजन के लिए जयपुर से बेहतर कोई शहर नहीं हो सकता। राजस्थान बसता है सबके दिलों में।" वहीं, कार्तिक आर्यन ने कहा, "जयपुर में होने जा रहा आयोजन शानदार होगा।" नोरा फतेही ने भी जयपुर की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा, "जयपुर बहुत खूबसूरत शहर है। आईफा के को-फाउंडर एंड्रे टिमनिस ने राजस्थान पर्यटन टीम की तारीफ करते हुए कहा, "आईफा के विदेशों में कई आयोजन हुए हैं, लेकिन राजस्थान पर्यटन टीम का कोई सानी नहीं है। राजस्थान पर्यटन की टीम बेहद उत्कृष्ट है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत