विदेशियों के साथ मिलकर ठगने का काम कर रही कंपनी : मृदुल बिस्वास

० संवाददाता द्वारा ० 
 पश्चिम बंगाल : एक तरफ़ देश में जहाँ प्रधानमंत्री “वोकल फॉर लोकल” की बात करते हैं, तो वहीं मोबाइल कंपनी इस आह्वान की धज्जियां उड़ा देती हैं। मोबाइल डीलर्स ने हर तरफ़ से एडजस्ट करने की कोशिश की, लेकिन सैमसंग सभी सीमाओं को लाँघ रहा है। जिसके चलते अब सभी मोबाइल रिटेलर्स ने आल इंडिया मोबाइल रीटेलर एसोसिएशन (AIMRA) के बैनर तले एक बड़ा फैसला लिया है सैमसंग का सारा स्टॉक डिस्ट्रीब्यूटर्स के ऑफिस में वापस करने का !

एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन बाजोरिया ने बताया कि सैमसंग ने उनके व्यापारियों को मानसिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ित किया है। सैमसंग कंपनी ने विदेशी कंपनियों के साथ साठ-गाठ करके देश के व्यापारियों को मारने का काम किया है। सैमसंग कंपनी विदेशी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव मॉडल सेल कर रही है, जबकि रिटेलर्स को यही मॉडल उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। रिटेल में कुछ मॉडल न देकर कस्टमर को डायरेक्टली ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ले जाना, यह धोखा है रिटेल ट्रेड के साथ। एक ही प्रोडक्ट को अलग-अलग चैनल के जरिए अलग-अलग प्राइस पर बेचना, यह धोखा है हमारे कस्टमर के साथ।

एसोसिएशन ने हर स्तर पर यह प्रयास किया कि सैमसंग अपनी कथनी और करनी में बदलाव करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलते अब सभी मोबाइल रिटेलर्स ने एकजुट होकर यह फैसला लिया है कि 15 जनवरी को सैमसंग का सारा स्टॉक डिस्ट्रीब्यूटर्स के ऑफिस में वापस कर दिया जाएगा। मृदुल बिस्वास, प्रदेश महासचिव, ऐमरा, पश्चिम बंगाल ने कहा "हमने सैमसंग को कई बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। अब हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। 15 जनवरी को सैमसंग का सारा स्टॉक वापस करना ही हमारी आखिरी चेतावनी है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार