कपड़ा बैंक ने बाँटें जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़े

० संवाददाता द्वारा ० 
छिन्दवाड़ा - भारत के कई हिस्सों में सर्दी के कारण जानलेवा हालात पैदा हो जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास ठंड से बचने के लिए न गर्म कपड़े हैं, न कंबल। आदिवासी क्षेत्रों, जंगलों और सड़कों पर जिंदगी बसर करने वाले लोगों के लिए सर्दी का मौसम किसी चुनौती से कम नहीं। ठंडी रातों में एक कंबल या स्वेटर के बिना जीना उनके लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। कई बार इन हालात में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाना छोड़कर ठंड से बचने की जद्दोजहद में जुट जाते हैं। 
कपड़ा बैंक “सेवा सहयोग संगठन” ने हर साल की तरह इस बार भी “सेवा बने स्वाभाव” के तहत जन सहयोग से पहल शुरू की है। इस पहल का मकसद उन जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े, स्वेटर और कंबल पहुंचाना है, जिन्हें ठंड से सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है। कपड़ा बैंक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के निर्देशन में गर्म कपड़े व अन्य जरूरत के समान वितरित किये जा रहे है, कपड़ा बैंक चौरई की महिला विंग द्वारा वार्ड-1 चौरई में स्वेटर, पर्स बेग अन्य जरूरत के कपड़े वितरित किये गए । कपड़ा बैंक चौरई की महिला विंग अध्यक्ष स्वाति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपा राय, सचिव कमलेश धेनुसेवक, संगठन प्रभारी सोनम शर्मा, सलाहकार समिति की वरिष्ठ सदस्य उमा सोनी, विशेष सदस्या बिंदु ठाकुर, संगीता खंडेलवाल, रजनी शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

“सेवा बने स्वाभाव” के अंतर्गत स्थानीय जन सहयोग से लोगो की मदद के किये स्वेटर या कंबल के लिए दान स्वरूप जमा कर किसी के लिए ठंड से बचाव का सबसे बड़ा साधन बनाता है। यह न केवल मासूम बच्चों और बुजुर्गों को इस ठंड में गर्मी देगा, बल्कि उनके जीवन को भी सुरक्षित करेगा। इसके लिए शहर में अनेक स्थान पर कपड़ा कलेक्शन सेंटर बनाये गए है जिसमे आकर लोग कपडे जमा करते है और जरूरतमंद लोगो का सहारा बनते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड