राज्य भारत स्काउट एंड गाइड कोटा ने आयोजित की 5 दिवसीय जिला प्रतियोगिता

० आशा पटेल ० 
कोटा। राजस्थान राज्य भारत स्काउड एंड गाइड कोटा जिले की ओर से दशहरा मैदान में 5 दिवसीय जिला प्रतियोगिता जिसमें जिले के सातों स्थानीय संघ, कोटा, कोटा दक्षिण, रामगंज मंडी, कनवास, सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा के करीब 700 स्काउड व गाइड शामिल रहे, ध्वजारोहण रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष राजेश बिरला के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में स्काउड व गाइड सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप माथुर, जिलाध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, यज्ञदत्त हाड़ा, शिविर प्रभारी बृजसुंदर मीणा, प्रीति कुमारी, विशिष्ट अतिथि सर्वोदय मंडल, कोटा संभाग संयोजक फतहचंद बागला रहे।
पांच दिवसीय स्काउड व गाइड जिला रैली में वी. पी., व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम , पिरामिड, बैंड वादन प्रतियोगिता, कलर पार्टी, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, पेट्रोल इन काउंसिल, कैप क्राफ्ट, टेंट पंचिंग, कैप फायर कार्यक्रम होगें। कार्यक्रम में स्काउड व गाइड की पुस्तिका का विमोचन भी होगा, जिसमें स्काउड व गाइड की छात्र छात्राओं में महत्वता के लेख, संपूर्ण कार्य का उल्लेख है। इस पुस्तिका में गांधी विनोबा के सर्वोदय विचारों को स्काउड व गाइडों को जानने व समझने और अपने जीवन में उतारने के लिए सर्वोदय मंडल कोटा द्वारा दो पृष्ठ का लेख है जिसमें सर्वोदय मंडल कोटा के द्वारा सर्वोदय विचार के लिए किए जा रहे कामों का उल्लेख भी है । जिसे सर्वोदय मंडल कोटा संभाग संयोजक फतहचंद बागला व महिला सर्वोदय मंडल की रजिया बानो ने लिखा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली