सतपक्ष पत्रकार मंच ने डीआईपीआर आयुक्त को सौंपा 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | पत्रकार संगठन 'सतपक्ष पत्रकार मंच' की ओर से सूचना एवं जन सम्पर्क आयुक्त सुनील शर्मा को सचिवालय स्थित उनके चेंबर में पत्रकार हितों से जुड़ा एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में 2013 की विज्ञापन दरों में वृद्धि करने, प्रिंट मीडिया से जुड़े समाचार संस्थानों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 6 लाख रूपए तक के अनिवार्य विज्ञापन देने,पत्रकार सुरक्षा कानून के यथाशीघ्र निर्माण,जयपुर के पत्रकारों की बहुप्रतिक्षीत 'पत्रकार आवास योजना' के त्वरित क्रियांवयन,वरिष्ठ पत्रकारों को दी जाने वाली सम्मान राशि को 15000 से बढ़ाकर 25000 करने, 

राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के आवेदन पत्र से 10 साल के अधिस्वीकरण की अनुचित शर्त को हटाने , अधिस्वीकृत व स्वतंत्र पत्रकार की तर्ज पर 'पंजीकृत पत्रकार' नाम की एक नई श्रेणी सृजित करने, मीडिया कौंसिल के गठन एवं सरकार द्वारा पूर्व में घोषित 'राजस्थान जर्नलिस्ट हैल्थ स्कीम' को तुरंत प्रभाव से मूर्त रूप देने जैसी मांगों को रखा गया है ।

सतपक्ष पत्रकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा पटेल ने सूचना एवं जनसंपर्क आयुकत सुनील शर्मा से मुलाकात के बाद संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि सूचना एवं जन सम्पर्क आयुक्त से हुई वार्ता बेहद सकारात्मक माहोल में हुई और लगभग सभी बिन्दुओं पर आयुक्त ने विस्तार से चर्चा की साथ ही आयुक्त से पत्रकार हितैषी कार्यवाही का आश्वासन भी मिला | आयुक्त सुनील शर्मा ने बताया कि पत्रकारों को जल्द ही ' राजस्थान जर्नलिस्ट हैल्थ स्कीम' की सौगात मिलेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड