राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता कमल चौधरी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। दूदू विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा नेता कमल चौधरी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय जयपुर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के समक्ष अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक 

 बाबूलाल नागर व दूदू विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता तथा राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  यशवीर सूरा भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने युवा नेता कमल चौधरी एवं उनके साथियों का कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया तथा इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली